साहिबगंज, जुलाई 31 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नया बिजली कनेक्शन देने से पहले संबंधित आवेदक के घरों या प्रतिष्ठान के वायरिंग की जांच होगी। जांच में बिजली कनेक्शन तकनीकी रूप से सही पाये जाने पर ही नया एलटी कनेक्शन दिया जाएगा। दरसल, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बिजली से होने वाले हादसों पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम बनाए हैं। इसके तहत अब नए एलटी कनेक्शन देने से पहले लाभूक के घर या प्रतिष्ठानों लगे वायरिंग की जांच होगी। वायरिंग जांच के दौरान उपयुक्त क्षमता का एमसीबी व आरसीसीबी लगा होना चाहिए। इससे ओवरलोड, शॉर्ट सर्किट, अर्थ लीकेज व करंट लगने जैसी दुर्घटनाओं से बचाव होगा। पूरा निरीक्षण करने के बाद जेबीवीएनएल के कर्मी संतुष्ट होंगे तो ही नया एलटी कनेक्शन दिया जा सकेगा। ...