साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: राजमहल/बरहड़वा/उधवा/तीनपहाड़/बोरियो। राजमहल शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को गाजेबाजे के साथ किया गया। दुर्गा पूजा समिति बड़ी दुर्गा मंदिर, तीनपहाड़ मोड़, दुर्गा पूजा समिति, महाजन टोली, दुर्गा पूजा समिति नया बाजार मोड़, दुर्गा पूजा समिति बर्मन कॉलोनी, मंडई स्थित पगली दुर्गा आदि कमेटी की ओर से विधि विधान के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया गया। विसर्जन जुलूस से पहले महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का वरन किया । एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला । बरहड़वा। प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के समापन के बाद शुक्रवार को विभिन्न मंदिरों एवं पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को नम आंखों से विदाई दी गई। बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के सब्जी मंडी, छाताडांगा समेत अन्य स्थानों तथा ग्रा...