Sahibganj News: नप के जनप्रतिनिधियों को पुराने दर पर मिला तीन माह का मानदेय, बढ़ोतरी का इंतजार
साहिबगंज, अगस्त 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। लम्बे इंतजार के बाद साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों को मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। इससे नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों को कुछ राहत मिली है। हालांकि नगर विकास विभाग ने पुराने मानदेय की दर पर ही मानदेय भुगतान किया है। जनप्रतिनिधियों को करीब साढ़े तीन माह का बकाया मानदेय एकमुश्त उनके खातों में भेजा गया है। पुराने मानदेय के अनुसार, अध्यक्ष को प्रति माह 10 हजार रुपये, उपाध्यक्ष को आठ हजार रुपये व पार्षदों को छह हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव फिलहाल अलग से विभागीय स्तर पर विचाराधीन है। साहिबगंज नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष व 27 वार्ड पार्षदों ने 19 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद से सभी जनप्रतिनिधि नियमित रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.