साहिबगंज, सितम्बर 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री वितरण का सिलसिला जारी है। झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा के निर्देश पर नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने बुधवार को अपने आवास पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष राहत सामग्री लेने पहुंचे हुए थे।

राहत सामग्री का वितरण नगर परिषद अध्यक्ष ने स्वयं अपने हाथों से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया गया कि करीब 3 से 4 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई। राहत सामग्री प्राप्त करने पहुंचे लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान के प्रयास की सराहना की। वही प्रभावित परिवारों का कहना थ...