Sahibganj News: नपं बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में मंगलवार को नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख के नेतृत्व में बोर्ड की बैठक हुई। मौके पर नपं उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर विभिन्न वार्डों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। विभिन्न वार्ड में 10 लाख की लागत से नालों में स्लैब लगाने और मरम्मती, आवश्यकता अनुसार चबूतरा और चापा नल लगाने, बस अड्डा जाने वाले मुख्य सड़क का मरम्मती, नए सीसीटीवी कैमरा लगाने , स्कूल टाइम में शहरी क्षेत्र में नो एंट्री के लिए एसडीओ को पत्राचार करने , स्टैंडिंग कमेटी के गठन को लेकर संबंधित विभाग को पत्राचार आदि अन्य कार्यों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। बैठक के बाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के नए कार्यालय का फीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.