साहिबगंज, सितम्बर 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आमजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए साहिबगंज नगर परिषद द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग कराए जाने के साथ-साथ आमजनों को संभावित खतरे के प्रति सचेत करने हेतु खतरे से संबंधित साइन बोर्ड का भी अधिष्ठापन कराया गया है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य नागरिकों को गहरे पानी एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से रोकना तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम करना है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नगर परिषद द्वारा आमजनों की सुरक्षा को लेकर आवश...