साहिबगंज, जुलाई 11 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को वीरानी छायी कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह अचानक छुट्टी पर चले गये हैं। यहां चर्चा है कि नगर थाना में अपने खिलाफ एससी-एससी एक्ट के तहत केस दर्ज होने की सूचना मिलते ही उन्होंने मोबाइल स्वीच ऑफ कर छुट्टी पर चले गये हैं। हालांकि वे किन कारणों से और कितने दिनों की छुट्टी पर गये हैं, फिलहाल आधिकारिक ढंग से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

कार्यपालक पदाधिकारी की छुट्टी के प्रभाव जानकारी के मुताबिक कार्यपालक पदाधिकारी अगर लम्बी छुट्टी पर रहते हैं तो नगर परिषद का कामकाज बाधित हो जाएगा। वैसे शुक्रवार को दिनभर नप कार्यालय में वीरानी सी छायी रही। इधर, नगर परिषद के कर्मियों का कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी के नहीं रहने से विकास योजनाओं का टेंडर,जन्म-मृत्यु-विवाह प्...