Sahibganj News: नगर परिषद अध्यक्ष ने हटवाया अवैध स्पीड ब्रेकर
साहिबगंज, सितम्बर 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज । शहर के सकरुगढ़ स्थित संत जेवियर हिंदी मीडियम स्कूल के पास बनाए गए स्पीड ब्रेकर को नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने हटवा दिया गया। यह स्पीड ब्रेकर एनएच से जुड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनाया गया था। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कथित रूप से स्कूल प्रबंधन की ओर से सड़क पर बनाए गए इस स्पीड ब्रेकर के कारण ई-रिक्शा, बाइक व चारपहिया वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इधर, जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाकर स्पीड ब्रेकर को हटवा दिया गया।अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता की सुविधा सर्वोपरि है और बिना अनुमति के सड़क पर किसी भी प्रकार का अवरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.