Sahibganj News: नकली प्रेस्टीज कंपनी का इलेक्ट्रिक आयरन बिक्री का खुलासा,127 पीस बरामद
साहिबगंज, सितम्बर 12 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी बाजार में शनिवार को नकली प्रेस्टीज कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक आयरन की बिक्री का मामला सामने आया है। प्रेस्टीज कंपनी के जांचकर्ता नीरज गोंड की शिकायत पर पुलिस ने बाजार स्थित दो दुकानों में छापेमारी कर 127 पीस नकली इलेक्ट्रॉनिक आयरन बरामद किया है। छापेमारी का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने किया। पुलिस के अनुसार, मां गायत्री इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 88 पीस तथा अशोक वर्मा बर्तन भंडार से 39 पीस नकली आयरन बरामद किए गया। बरामद सभी सामान को जब्त कर मिर्जाचौकी थाना लाया गया है। मामले को लेकर ओखला फेज (दिल्ली) निवासी कंपनी के जांचकर्ता नीरज गोंड ने मिर्जाचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Noida News: दुकानदार नामी कंपनी का पेंट्स बेचते पकड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.