Sahibganj News: धनरोपनी कर पैदल घर लौट चार महिलाएं सड़क हादसे में घायल
साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा-केंदुआ मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से चार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक चालक अपनी बाइक मौके पर छोड़ फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं खेत में धनरोपनी कर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान केंदुआ की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने पीछे से चारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुलेखा देवी (35), फूलन देवी (40), जेहरी देवी (55) समेत एक अन्य महिला घायल हो गई। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोहेल अनवर ने प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं सुलेखा देवी को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिलाओं ने आरोप लगाया कि बाइक चालक तेज रफ्तार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.