Sahibganj News: दो सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल के स्टोर का किया मूल्यांकन
साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल समेत जिले के सभी अस्पतालों के स्टोर का असेसमेंट करने गुरुवार को रांची से दो सदस्यीय टीम यहां पहुंची है। टीम में रामेश्वर प्रसाद राय व मो. इसरार अहमद सैफी शामिल हैं। टीम ने पहले दिन सदर अस्पताल के स्टोर रूम का असेसमेंट किया। इस दौरान टीम ने दवाओं की उपलब्धता, रख रखाव, स्टोर में मौजूद अन्य उपस्करों का भी असेसमेंट किया। सदर अस्पताल के सभी विभागों का मूल्यांकन किया गया । इसमें सेंट्रल लैब, ब्लड बैंक, डेंटल विभाग समेत अन्य विभागों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए । टीम यहां 26 दिनों तक सभी अस्पतालों के स्टोर रूम का असेसमेंट करेगी। यह भी पढ़ें- Chapra News: जलालपुर अस्पताल की दो सदस्यीय टीम ने की जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.