साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के उमवि बड़ा तौफिर कलुआ टोला स्कूल की दो छात्रा की गुरुवार की सुबह तालाब में नहाने के क्रम में कथित रूप से डूब कर मौत हो गयी। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधान शिक्षक तारिक अनवर ने दी है। प्रधान शिक्षक ने बताया कि दोनों बच्ची उनके स्कूल की छात्रा थी। विद्यालय में दोनों छात्राओं के मृत्यु पर शोक सभा कर श्रद्वांजलि दी गयी। इधर,जिरवाबाड़ी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी मो. शाहरूख ने ऐसी किसी घटना होने की बात से साफ इंकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...