Sahibganj News: दो आरोग्य मंदिर का ऑनलाइन मूल्यांकन
साहिबगंज, अक्टूबर 6 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। चांदपुर एवं सीउलीडांगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मंगलवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण के लिए ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया। चांदपुर में डॉ. अरुण शर्मा व डॉ. रासेसुद्दीन तथा सिउलीडांगा में डॉ. भूषण चौधरी व हृषिकेश गयटोंडे ने स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। इस दौरान संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, गैर-संचारी रोग, प्रसव पूर्व जांच, ओपीडी, परिवार नियोजन, आवश्यक उपकरण व स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न मानकों की जांच की गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू, बीपीएम संजय कुमार सिंह सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.