साहिबगंज, नवम्बर 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल के ऊपरी मंजिल स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष में शनिवार को दोपहर 01:25 बजे तक डॉक्टर नहीं रहने से मरीजों को परेशानी हुई। खासकर गर्भवती महिला को भारी दिक्कत हुई। मदनशाही के सोनी खातून का अल्ट्रासाउंड कराने साथ में आये अंकित भार्गव ने बताया कि महिला का अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी है। उधर,दोपहर 01:30 बजे के बाद डॉक्टर आने पर मरीजो का अल्ट्रासाउंड शुरू हो सका। इसबीच नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। आगे की कार्रवाई के लिए सीएस को जानकारी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...