साहिबगंज, अगस्त 13 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुष्कर्म मामले में कथित आरोपी साबिर शेख को उसके घर के पास देखा गया है।सूचना का सत्यापन करते हुए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...