Sahibganj News: दुर्गोत्सव पर साहिबगंज में 435 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। दुर्गोत्सव पर जिला मुख्यालय में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर 435 अतिरिक्त पुलिस बल को साहिबगंज शहर व आसपास के हिस्सों में तैनात किया गया है। दुर्गापूजा को लेकर जिला को जैप 5 व 9 की तीन कम्पनी के अलावा 200 होमगार्ड जवान उपलब्ध कराया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के अलावा 30 महिला होमगार्ड,170 पुरुष होमगार्ड , जैप 9 के 60 जवान, जैप 5 के 40 जवान, 75 चौकीदार एवं पूर्व से प्रतिनियुक्ति एच कंपनी के 60 जवान को भी अतिरिक्त ड्यूटी में लगाया गया है। इन जवानों व होमगार्ड को यातायात व्यवस्था, अतिसंवेदनशील मोहल्लों, सभी धार्मिक स्थल, रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.