Sahibganj News: दुर्गा पूजा पर जिला में निर्बाध बिजली देने की तैयारी
साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। दुर्गापूजा पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विद्युत बोर्ड अभी से जुट गया है। पूजा के दौरान उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी है। इस संबंध में विद्युत अधीक्षण अभियंता राज कुमार ने अपने अधिनस्थ इंजीनियरों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया है। विद्युत बोर्ड ने सभी पूजा समितियों, पूजा पंडाल संचालकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि पूजा पंडालों में विद्युत कनेक्शन केवल प्रशिक्षित एवं अधिकृत विद्युत कर्मी/इलेक्ट्रीशियन से ही कराया जाए। विद्युत कनेक्शन में उचित एमसीबी, आइसोलेटर, मेन स्वीच का प्रयोग किया जाए तथा खुले तार, कटे-फटे केबल अथवा किसी भी प्रकार की असुरक्षित विद्युत वायरिंग का उपयोग नहीं किया जाए। पंडाल में लगे विद्युत तारों एवं विद्युत उपकरणों से ज्वलनशील सामग्री को पर्याप्त दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.