Sahibganj News: दुर्गा पूजा पंडालों का डीसी ने किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
साहिबगंज, अक्टूबर 19 -- Sahibganj News: -कोलकाता भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट, प्रवेश-निकास द्वार व भीड़ प्रबंधन पर जोर साहिबगंज। कोलकाता में बीते शनिवार की रात हुए भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट है। जिला प्रशासन की ओर से खासकर सभी पूजा पंडालों में प्रवेश-निकास द्वार व भीड़ प्रबंधन की जांच करायी जा रही है। इसबीच डीसी दीपक कुमार दूबे ने रविवार को शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पूजा पंडालों में पहुंच कर दर्शन नमन किया और पूजा समिति के लोगों से जरुरी जानकारी ली। इस दौरान साक्षरता चौक दुर्गा मंदिर, जिरवाबाड़ी दुर्गा मंदिर, नॉर्थ कॉलोनी मैदान, कृष्णानगर बड़ी दुर्गा मंदिर सहित शहर के विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों का निरीक्षण किया गया। डीसी ने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.