Sahibganj News: दुर्गापूजा के लिए जैप से जिला को मिलेंगे तीन कम्पनी बल
साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। दुर्गा पूजा पर जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। पुलिस मुख्यालय से तीन कम्पनी अतिरिक्त बलों के अलावा दो सौ होमगार्ड भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा जिला पुलिस बल भी पूजा के दौरान सक्रिय रहेगा। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक पूजा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल देने की तैयारी है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों से पूजा पंडाल का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक जानकारी के साथ शनिवार तक रिपोर्ट मांगी गई है। अपराध गोष्ठी में समीक्षा कर कहां कितने बल लगाए जाएंगे, इसपर अंतिम रूप से निर्णय ले लिया जाएगा। दरअसल, जिला में करीब 110 स्थानों पर सार्वजनिक ढंग से दुर्गापूजा का आयोजन होता है। सबसे अधिक 26 स्थानों पर दुर्गापूजा बरहड़वा थाना क्षेत्र में होती है। इसका एक प्रमुख वजह इस प्रखंड का पश्चिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.