साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: तालझारी । स्थानीय दूधकोल पहाड़ी पर स्थित बाबा दुधनाथ धाम मंदिर में गुरुवार को धार्मिक आस्था व श्रद्धा के माहौल में मंदिर समिति की ओर से सामूहिक पूजा व रुद्राभिषेक के साथ श्रावण मास की विशेष पूजा-अर्चना कर शुभारंभ हुआ। मौके पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर समिति के तत्वावधान में पंडित अशोक चौबे ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया। मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा जल, दूध,दही, घी, बेलपत्र, धतूरा व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए रुद्राभिषेक...