Sahibganj News: दीपावली पर वृद्धाश्रम व चिल्ड्रेन होम में बांटीं खुशियां
साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: साहिबगंज। दीपावली पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शहर के स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम एवं चिल्ड्रेन होम में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री सुभाष के मार्गदर्शन में हुआ। मौके पर प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों व चिल्ड्रेन होम के बच्चों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया तथा उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें स्नेह एवं अपनत्व का एहसास कराया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दीपावली पर बुजुर्गों के बीच पहुंची खुशिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.