Sahibganj News: दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल वितरित
साहिबगंज, अगस्त 8 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।अनुमंडल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को फाइलेरिया प्रभावित दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल वितरित किया गया। मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू, नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने फीता काट कर विधिवत रूप शुभारंभ किया। नपं उपाध्यक्ष ने कहा कि इससे फाइलेरिया प्रभावित दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा होगी। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पंकज घोष , बीपीएम अमित कुमार , केटीएस डेनियल किस्कू, मनीष, पिरामल फाउंडेशन से सीनियर प्रोग्राम लीड श्रवण कुमार झा, प्रोग्राम मैनेजर ऐमन दास, प्रोग्राम ऑफिसर श्रीकांत पंडित आदि थे। फोटो 6, ट्राइसाइकिल वितरित करते नपं उपाध्यक्ष व अन्य अतिथि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.