Sahibganj News: दिल्ली में अनंत व अजय की मुलाकात
साहिबगंज, सितम्बर 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने बुधवार को दिल्ली के यमुना विहार स्थित आवास पर विधायक व दिल्ली लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अजय महावर से मुलाकात की। दोनों ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामना दी। अनंत ओझा ने दिल्ली में अजय के परिवार के साथ आत्मीय भेंट की। मौके पर साहिबगंज के विमल वर्मा ने भी श्री अनंत ओझा का स्वागत किया। भाजपा ने अनंत को यूपी व अजय को गुजरात का सह प्रभारी बनाया है। उल्लेखनीय है कि अजय भी साहिबगंज के ही रहने वाले हैं। फोटो 12, अनंत ओझा का स्वागत करते विधायक अजय महावर।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.