साहिबगंज, सितम्बर 3 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई गुरुवार को बीडीओ नागेश्वर साव एवं बीइइओ तरूण कुमार घाटी के संयुक्त अध्यक्षता में हुई। मौके पर प्रखंड के पांच व मंडरो प्रखंड के पांच विद्यालयों में एमडीएम एवं एसएसए का आंकेक्षण के बाद जनसुनवाई हुई। जन सुनवाई यूएमएस बेसिक स्कूल अदरो, पीएस अपौल रोल टोला, यूएमएस अदरो,यूएमएस गवई भीट्टा एवं एमएस अप्रौल एवं मंडरो के पांच स्कूलों में संचालित एमडीएम व एसएसए का सामाजिक आंकेक्षण में आयी त्रुटियों का निराकरण प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में हुई। जनसुनवाई के दौरान एसएसए के तहत विद्यालय भवन, चाहरदिवारी, शौचालय, पेयजल, खेल मैदान, रसोई घर, बच्चों एवं शिक्षकों के ई-विद्यावाहिनी में दैनिक उपस्थिति, बच्चों का स्वास्थ्य जांच, दिवाल लेखन के अलावे एमडीएम क...