Sahibganj News: दर्जनों विद्यालयों में एसएमसी का पुनर्गठन
साहिबगंज, अगस्त 8 -- Sahibganj News: मंडरो।प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों सरकारी विद्यालयों में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया।इस दौरान यूएमएस बेलभदरी प्रधानटोला, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला,कैरासोल,उर्दू तेतरिया सहित अन्य विद्यालयों में समिति के सदस्यों का चयन किया गया।पुनर्गठन प्रक्रिया में विद्यालय के शिक्षक,अभिभावक एवं संबंधित बच्चों के माता पिता मौजूद थे।उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार यादव एवं उपाध्यक्ष पद पर बसंती देवी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यालय में मौजूद अभिभावकों एवं सदस्यों ने दोनों के नाम पर सहमति जताई।मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में कमल नयन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.