Sahibganj News: तेलों में बाइक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चा घायल
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: बोरियो। प्रखंड के तेलों गांव में बाइक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चे को बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तेलो गांव में मंगलवार को सड़क किनारे जयकांत पंडित (3) अपनी मां पूनम देवी के साथ खड़ा था। पूनम देवी ने बताया कि वह दातून फेकने के लिए घर से बाहर निकली। बच्चा भी उसके पीछे-पीछे आया। अचानक एक बाइक के चपेट में आ जाने से बच्चे के सर पर चोट लगी। आनन-फानन मे बच्चे को सीएचसी लाया गयाI मौके पर उपस्थित डॉ. कुलदीप कुमार ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.