साहिबगंज, जुलाई 19 -- Sahibganj News: कोटालपोखर थाना क्षेत्र के चौड़ा मोड़ के समीप शनिवार देर शाम तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामनगर निवासी राजकुमार बागती (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटालपोखर -हिरणपुर मुख्य मार्ग को जाम कर उचित मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार तथा बरहड़वा प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर करीब एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा ( डब्लू बी 65 जी 3717) कोटालपोखर की ओर से चौड़ा मोड़ की तरफ तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान उसने राजकुमार बागती को अपनी चपेट में ले लिया, ...