साहिबगंज, सितम्बर 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मालदा मंडल के न्यू फरक्का में जमीन धंसने के चलते शनिवार को तीसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। इसके चलते लंबी दूरी के चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, आंनद विहार एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग बदलकर वाया कटिहार होकर चली। जबकि चार जोड़ी ट्रेन का परिचालन रद्द रहा। इनमें मालदा टाउन - आजिमगंज पैसेंजर,मालदा टाउन - साहिबगंज मेमू,साहिबगंज - आजिमगंज मेमू , भागलपुर - आजिमगंज पैसेंजर,साहिबगंज - मालदा टाउन मेमू, आजिमगंज - साहिबगंज मेमू, आजिमगंज - बरहरवा पैसेंजर व आजिमगंज - भागलपुर पैसेंजर है। इधर, मालदा जाने के लिए एक भी ट्रेन आज भी नहीं चली। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई है। यह भी पढ़ें- न्यू फरक्का में भू-धंसान से चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट यह भी पढ़ें- Kh...