साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- Sahibganj News: बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के एकलव्य आवासीय माडल विद्यालय में तीन दिवसीय क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स एंड गेम का समापन गुरुवार को मार्च पास्ट के साथ हो गया। इस प्रतियोगिता का समापन के मौके पर सेवा संस्थान (दुमका) की निदेशक सुनीता मुखर्जी, सेवा संस्थान से अमित कुमार,सचिव प्रदीप्त मुखर्जी,रूपाली मुखर्जी,प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल व पदक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका एथलेटिक्स, फुटबॉल,वालीबॉल, बास्केट बाल,टेबल टेनिस,चेस,योगा, खो-खो,हैंड बाल,कबड्डी आदि खेल का आयोजन हुआ । फोटो 21, विजेता खिलाड़ी के सम्मानित करते अतिथि। यह भी पढ़ें- Dumka News: खेलो झारखंड में मसलिया, रामगढ़ और दुमका का दबदबा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...