Sahibganj News: तीनपहाड़ रैक प्वाइंट पर मारपीट में चार हाइवा चालक घायल, एक गिरफ्तार
साहिबगंज, सितम्बर 4 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ के बाबुपुर के पास स्थित रैक लोडिंग प्वाइंट पर बीते गुरुवार की रात कुछ हाइवा चालकों व खलासी के साथ मारपीट की गई। इस घटना में चार चालक घायल हो गये। इनमें से एक को गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया है। खलासी अमित कुमार यादव ने जीआरपी को इस मामले में आवेदन दिया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है की बीती रात तालझारी थाना के बैकचुरी स्थित क्रशर से उसके पिता साधन यादव (मंगलहाट नयाबस्ती) हाइवा में स्टोन चिप्स लोड कर तीनपहाड़ रैक प्वाइंट पर गिराने के लिए रात करीब 11 बजे आये थे।
मारपीट की घटना इस दौरान बाइक को साइड देने की बात पर एक व्यक्ति ने उसके पिता के साथ विवाद कर लिया। देखते ही देखते 15 से 20 अन्य अज्ञात युवकों ने उक्त व्यक्ति का साथ देते हुए लाठी, डंडे व लोहे के रड से उसको (अमित)व उसके पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.