Sahibganj News: तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,कर्मियों ने काबू पाया
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट से मंगलवार को आग लग गई। रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर के फुट ओवर ब्रिज के पास स्थित इलेक्ट्रिक पैनल में मंगलवार की शाम अचानक तेज आवाज के साथ आग की लपटें उठने लगी । इससे कुछ देर के लिए आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। रेलवे बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कर्मियों ने बताया कि शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। वरीय अधिकारियों को सूचना दी गयी है कि जल्द ही इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके चलते दो नम्बर व तीन नम्बर प्लेटफार्म की विद्युत सप्लाई कुछ देरतक बाधित रही।फोटो 07, तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं निकलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.