Sahibganj News: तीनपहाड़-राजमहल का रेल फाटक हुआ बंद, नया अंडरपास हुआ शुरू
साहिबगंज, अगस्त 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। तीनपहाड़-राजमहल रेलखंड के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 49 को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसकी जगह सीमित ऊंचाई वाले सबवे का उद्घाटन किया गया। नए अंडरपास के निर्माण और कमीशनिंग का कार्य पूरा होने के बाद समपार फाटक को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यह कार्य मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूरा किया गया। यह वैकल्पिक सुविधा स्थानीय सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे ट्रैक पार करने के लिए बिना गेट पर प्रतीक्षा किए अधिक सुरक्षित, मौसमरोधी और विश्वसनीय मार्ग उपलब्ध कराती है। समपार फाटक 49 को स्थायी रूप से हटाए जाने से रेलवे सुरक्षा और परिचालन दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार होगा। ट्रेनों के परिचालन में कम व्यवधान आएगा, वहीं पैदल यात्रियों और वाहनों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.