Sahibganj News: तीनपहाड़ : मां लक्खी की पूजा में देररात तक लीन रहे भक्त
साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ दुर्गा मंदिर में रविवार की देर रात धूमधाम व श्रद्धा के साथ मां लक्खी की पूजा की गई। मौके पर मंदिर परिसर में महिला भक्त काफी संख्या में पहुंचे थे। लक्खी पूजा को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। पंडाल को भी रंग-बिरंगी बिजली की रोशन व फूलों से सजाया गया है। शाम होते ही मंदिर परिसर में शंख ध्वनि के बीच आरती की गई। बंगाली समुदाय के घरों और क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भी देर रात तक पूजा चलती रही। पुरोहितों ने मां लक्खी की विधिवत पूजा सम्पन्न करायी। इधर, तीनपहाड़, बाबूपाड़ा, बभनगामा, रामचौकी, हाथीगढ़, तेतुलिया,निमगाछी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से लक्खी पूजा की गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पंचकठिया में सजा मां लक्खी का दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.