Sahibganj News: तालाब में पलटा ट्रैक्टर, पुलिस ने निकलवाया
साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिहारी गांव के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। जलकुंभी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक जलकुंभी लादकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान डिहारी के पास तालाब के किनारे संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलटी मार गया। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक को ज्यादा चोट नहीं लगी। उधर,घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को तालाब से बाहर निकलवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.