साहिबगंज, नवम्बर 16 -- कैरासोल के पास मिला अज्ञात शव Sahibganj News: तालझारी/साहिबगंज। तालझारी-करणपुरा रेल खंड पर रेल पोल संख्या 208/25 व 208/27 के बीच कैरासोल गांव के पास रविवार की सुबह एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे ने सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे ने बताया कि अपराधी ने लाश को गला काट कर घटना को अंजाम देने का अंदेशा है । शव की पहचान ना हो इसके लिए उसे झाड़ी में फेंक दिया है। दो-तीन दिन पुराना हो जाने से शव डी कम्पोज होने लगा था । शव बीते कई दिन पुराना हो जाने से जानवर ने नोंच दिया था। थाना...