साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- Sahibganj News: साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के जमनी फाटक के पास स्थित एक मकान में पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की शाम को छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में पुलिस को मौके से गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा बेचने का काम करता है। इस सूचना पर सीओ राम सुमन प्रसाद व तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में गांजा बरामद हुआ है। हालांकि उक्त मकान के पास से कितना गांजा बरामद हुआ है,इसी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। चर्चा है कि करीब 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 2.657 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से जुड़ा तार हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को पूछताछ के लिए ...