Sahibganj News: तार बदलने के लिए घंटों बंद रही बिजली, लोग हलकान
साहिबगंज, जुलाई 11 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी क्षेत्र में महादेवगंज पावर सब स्टेशन से होने वाली विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को दिन में करीब सात घंटे तक बाधित रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर बिजली नहीं रहने से घरों में पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग व अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हुए। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी है। बताया जाता है कि विद्युत लाइन के तार बदलने का कार्य चलने से आपूर्ति बाधित रही। महादेवगंज पावर सब स्टेशन से मिर्जाचौकी नयाटोला, हाजीपुर,डिहारी,कोदरजन्ना,पटवर टोला सहित दर्जनभर से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 15 घंटे से अंधेरे में डूबे दर्जनों गांव, बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा लगातार कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.