साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी मुन्ताज टोला में बीते रात एक तलाकशुदा महिला पर नाराज़ पूर्व पति ने जानलेवा हमला किया। जानकारी के अनुसार महिला हलेमा खातुन ने आरोप लगाया है कि उसके पति सिरासीन के सेफाउल शेख ने एक साल पहले तलाक दे दिया था।उस समय से ही तीन बच्चों को लेकर राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी स्थित मायके में रह रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते रात करीब दस बजे उसके पति शराब के नशे में आकर तीनों बच्चों को ले जा रहे थे। विरोध करने पर उसके पति ने ब्लेड से सिर पर हमला कर दिया और गले में रस्सी लगाकर जान मारने का प्रयास किया। हो-हल्ला सुनकर उसके मां व आसपास के लोग पहुंचे और कथित आरोपी पति सेफाउल शेख को पकड़कर राधानगर थाना पुलिस को सूचना दिया।घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना...