साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी मुन्ताज टोला में बीते मंगलवार की रात एक तलाकशुदा महिला पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप कथित रूप से पूर्व पति पर लगा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला हलेमा खातुन ने आरोप लगाया है कि पति ने एक साल पहले उसे तलाक दे दिया था। उस समय से ही तीन बच्चों को लेकर राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी स्थित मायके में रह रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते रात करीब दस बजे उसके तलाकशुदा पति ने आकर तीनों बच्चों को ले जाना चाह रहा था। विरोध करने पर उसने ब्लेड से सिर पर मार दिया और गले में रस्सी लगाकर जान मारने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: तलाकशुदा महिला पर पूर्व पति ने किया जानलेवा हमला,केस दर्ज हो-हल्ला सुनकर उसके मां व आसपास के लोग पहुंचे और कथित पति ...