Sahibganj News: तलाकशुदा महिला ने पति पर किया जानलेवा हमला,केस दर्ज
साहिबगंज, सितम्बर 15 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के मदिया में रविवार की दोपहर तलाकशुदा महिला अपने परिजनों के साथ पहुंचकर कथित रूप से पति पर जानलेवा हमला किया है। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार रमजान शेख ने आरोप लगाया है कि वह रविवार की दोपहर घर पर अपने बहन के साथ खाना खाने के लिए बैठा था। इसी बीच कुछ लोग घर में घुसकर मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद घर के बक्सा में रखा ढाई लाख रुपया नगदी निकल लिया। इधर राधानगर थाना पुलिस ने घायल युवक रमजान शेख को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। घायल युवक के आवेदन पर छह लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.