Sahibganj News: तलबड़िया सीएसपी से 1. 70 लाख की चोरी,जांच
साहिबगंज, जुलाई 22 -- Sahibganj News: पतना। रांगा थाना के तलबड़िया में संचालित इंडियन बैंक के सीएसपी से 1.70 लाख रुपये चोरी होने की खबर है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक सैफुल इस्लाम ने बताया कि रोज की तरह बुधवार सुबह 8:50 बजे सीएसपी खोला। खोलने के बाद 2-3 मिनट मजीद टेलर के पास जाकर बातचीत की। वहां से सीएसपी घुसे तो भीतर का सामान बिखरा मिला। अलबेस्टर व भीतर का ताला टूटा था। देखने के बाद पता चला कि सीएसपी से 1.70 लाख रुपये चोरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे का चार्जर भी खुला हुआ था। उन्होंने बताया की घटना की सूचना रांगा थाना पुलिस को दे दी गई है। इधर, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि तलबड़िया सीएसपी में चोरी की सूचना मिली है। शाम को सीएसपी संचालक द्वारा थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.