Sahibganj News: ड्रोन व सीसीटीवी कैमरा से विसर्जन जुलूस की निगरानी
साहिबगंज, नवम्बर 10 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर में स्थापित काली प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के लेकर शहर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के अलावा जिले के तमाम थानों से तकरीबन 70 पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। तीन एसडीपीओ व एक डीएसपी विसर्जन जुलूस पर लगातार नजर रखेंगे। ग्रामीण पुलिस के साथ-साथ जैप व रैप के जवान को लगाया गया है। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहर भर में सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर मंगलवार से ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह व्यवस्था बुधवार को बमकाली विसर्जन जुलूस में भी लागू रहेगी। शहर के सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ जवानों को भी तैनात किया गया है। विसर्जन जुलूस के दौरान शहर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.