साहिबगंज, जुलाई 27 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में कुल 122 आवेदकों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन जमा किया। आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर लर्निंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।शिविर के सफल संचालन में परिवहन कार्यालय के कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...