साहिबगंज, सितम्बर 1 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर मटियाल स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया व टोटो चालक लाइसेंस बनवाने पहुंचे। दोपहिया व चारपहिया चालकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। एमवीआई अभिषेक मुंडा की मौजूदगी में आवश्यक जांच के बाद टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, एमवीआई कुमार उत्कर्ष ने चालकों को लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया व जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। फोटो: 5, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...