Sahibganj News: डूरंड कप फुटबॉल मैच देखने के लिए जिले से 50 खिलाड़ी रांची रवाना
साहिबगंज, अगस्त 9 -- Sahibganj News: डूरंड कप फुटबॉल मैच देखने के लिए जिले से 50 खिलाड़ी रांची रवाना साहिबगंज। झारखंड सरकार के खेल कूद एवं युवाकार्य निदेशालय के निदेश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स एवं नवसृजित बालक फुटबॉल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के कुल 50 खिलाड़ी खेल प्रशिक्षक योगेश यादव के साथ रांची के लिए रवाना हुए। 10 अगस्त की शाम 7:00 बजे से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होने वाले एससी दिल्ली बनाम इंडियन एयर फॉर्स के बीच मैच देखेंगे। इसे लेकर जिले के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। खिलाड़ियों ने खेल विभाग एवं झारखंड सरकार का आभार जताया।फोटो: 121, रांची रवाना होने के लिए तैयार टीम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.