Sahibganj News: डीसी ने किया ईवीएम वेयर हाउस निरीक्षण
साहिबगंज, अगस्त 3 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी दीपक कुमार दूबे ने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का सोमवार को मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव व प्रबंधन का गहन जायजा लिया। डीसी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों व सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशीलता व सीसीटीवी कैमरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.