साहिबगंज, अगस्त 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। डीडीसी ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के सभी विभागों का जायजा लेते हुए स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी ली। डीडीसी ने पेइंग वार्ड का जायजा लेते हुए डाक्टर को समय-समय पर राउंड लगाने के निर्देश दिए। डीडीसी को शिकायत मिली थी कि डाक्टर पेइंग वार्ड का राउंड नहीं लगाते हैं। निरीक्षण के दौरान डीडीसी को अस्पताल में कुछ खामियां मिलीं। उसमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिए । इस दौरान डीडीसी ने मरीज के वार्ड में प्रत्येक बेड पर चादर, समय पर डॉक्टर व स्वास्थ कर्मियों की उपस्थिति समेत कई अन्य सुधार के निर्देश दिए । डीडीसी ने कहा कि स्वास्थ सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड, ओपीडी, आईपीडी समेत सभी विभागों का जायजा लेते हुए आवश्य...