Sahibganj News: डीएसई ने किया बोरियो कस्तुरबा का औचक निरीक्षण
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: जिले की नव पदस्थापित डीएसई उर्मिला हांसदा ने आज बुधवार को बोरियो पीएम श्री कस्तुरबा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार डीएसई ने विद्यालय में छात्राओं की पठन-पाठन की स्थिति, साफ-सफाई, मेनू के अनुसार छात्राओं को भोजन मिल रहा है या नहीं, मेस की स्थिति आदि का अवलोकन किया। इसके अलावे छात्राओं द्वारा स्कूल में गणित विषय की पढ़ाई नहीं होने की शिकायत पर वार्डन को गणित की पढ़ाई चालू करने का निर्देश दिया। मौके पर बीइइओ तरूण कुमार घाटी, वार्डन अनिता कुमारी, बबली कुमारी, जेठा टुडू, रामा मालतो सहित अन्य शिक्षिका गण एवं छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.