साहिबगंज, अक्टूबर 15 -- Sahibganj News: साहिबगंज। डीसी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएमएफटी, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद व नीति आयोग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एनआरईपी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण तथा नगर परिषद के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा, नगर परिषद के ईओ अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। ...