साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने उर्वरक की कालाबजारी व जमा खोरी रोकने के लिए मंगलवार को बोरियो बाजार के विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बिक्री रजिस्टर, बिल रजिस्टर, स्टॉक आदि की जांच की। कुछ उर्वरक का नमूना भी संग्रह किया। निरीक्षण के दौरान सैंपल लिया गया। उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार, प्रधान लिपिक मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। फोटो 5, बोरियो में खाद दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि पदाधिकारी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: एसडीएम ने साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया यह भी पढ़ें- Basti News: खाद की दुकान को कारण बताओ नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...